Uncategorized

गांधी चौक में 73वें वर्ष विराजमान मां दुर्गा, अष्टमी पर भव्य भंडारे का आयोजन 

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
बलौदाबाजार। नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा 73वें वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ विराजमान की गई है। यहां वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा के अंतर्गत महाअष्टमी के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेते हैं और भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हैं।
गांधी चौक में आयोजित होने वाला यह भंडारा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा और आपसी सहयोग का प्रतीक भी है। नगर सहित आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं और श्रद्धापूर्वक भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं। भंडारे में सभी श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक भरपेटभोजन कराया जाता है।
समिति के सदस्यों एवं नगरवासियों के सामूहिक सहयोग से प्रतिवर्ष भंडारे का भव्य आयोजन किया जाता है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा ने नगर की धार्मिक आस्था को मजबूत किया है। मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा, सेवा भावना और जनसहयोग के कारण गांधी चौक का यह आयोजन नवरात्रि के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है। महाअष्टमी पर भंडारे में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ इस आयोजन की लोकप्रियता और लोगों की अटूट आस्था को दर्शाती है।

Dilip Maheshwari

shatabditimes.in पर हम आपके लिए सबसे पहले और सबसे सटीक समाचार लाते हैं। चाहे राजनीति हो, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी या ट्रेंडिंग अपडेट — यहाँ आपको हर वो खबर मिलेगी जो आपके लिए ज़रूरी है। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक तक सटीक और उपयोगी जानकारी पहुँचाई जाए।

Related Articles

Back to top button